Curesia-Mental-Health-Blog-If-you-see-these-7-signs-it-may-not-be-just-stress—it-could-be-the-start-of-a-mental-illness
Curesia January 16, 2026 0

रांची के एक मध्यमवर्गीय परिवार की कहानी है।

सुबह 6 बजे अलाम बजता है, लेकन 35 साल के अमित की आँखें खुलने का नाम नहीं लेतीं।

नींद पूरी नहीं हुई, फिर भी दफ्तर जाना है। पत्नी पूछती है, “सब ठीक है?” वह मुस्कुरा देता है – “हाँ… बस थोड़ा stress है।”

यही “बस थोड़ा stress” पछले 6 महीनों से उसकी जिंदगी पर भारी पड़ रहा है।

  • काम में मन नहीं लगता। 
  • छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ जाता है।
  • रात को नींद नहीं आती। 
  • दिल तेज़ धड़कता है। 

    अक्सर लगता है – “सब बेकार है।”

अमित अकेला नहीं है। भारत में लाखों लोग इसी भ्रम में जी रहे हैं क जो कुछ भी हो रहा है, वो सफ stress है। जबकि सच्चाई यह है कि हर stress सामान्य नहीं होता। कई बार यही stress, मानसक बीमारी की शुरुआत होती है।

Stress और मानसक बीमारी में फर्क समझना क्यों ज़रूरी है?

Stress जीवन का हस्सा है। लेकन जब stress:
● लंबे समय तक रहे
● आपकी सोच बदल दे
● रिश्तों और काम को प्रभावत करने लगे

तो यह चेतावनी होती है – कि मामला सिर्फ तनाव का नहीं है।
मानसिक बीमारी चुपचाप आती है। कोई तेज़ दर्द नहीं होता। कोई ज़ख्म दिखाई नहीं देता। लेकिन अंदर ही अंदर इंसान टूटने लगता है।

ये 7 लक्षण अगर लगातार दखें, तो सतक हो जाइए –

  1.  हर समय थकान, चाहे काम कम हो

    अगर आप:
    ● पर्याप्त आराम के बाद भी थका महसूस करते हैं
    ● सुबह उठते ही दिन बोझ लगने लगता है

    तो यह सफ physical थकान नहीं, mental exhaustion हो सकती है।
  2. नींद का पूरी तरह बगड़ जाना

    ● रात में देर तक नींद न आना
    ● बार-बार नींद खुलना
    ● या बहुत ज़्यादा सोते रहना

    नींद और दिमाग का रिश्ता बहुत गहरा होता है। नींद बिगड़ना अक्सर डिप्रेशन या एंग्ज़ायटी का पहला संकेत होता है।
  3. छोटी बातों पर गुस्सा या चिड़चिड़ापन

    जब:
    ● अपनों की बात भी चुभने लगे
    ● बच्चे या जीवनसाथी से बात करने का मन न करे


तो समझिए, दिमाग overload में है। यह गुस्सा नहीं, अंदर जमा हुआ मानसिक दबाव हो सकता है।

  1.  मन में बार-बार नकारात्मक सोच

अगर दिमाग बार-बार कहे:
● “मैं किसी काम का नहीं”
● “सब मुझसे बेहतर हैं” 
● “मेरे साथ ही ऐसा क्यों होता है”
तो यह सिर्फ सोच नहीं, डिप्रेशन की सोच हो सकती है।

  1. बिना वजह घबराहट या डर  

● दिल तेज़ धड़कना 
● पसीना आना 
● सांस फूलना 
● अचानक डर लगना 

अक्सर लोग इसे BP या दिल की बीमारी समझ लेते हैं। लेकन कई बार यह Anxiety या Panic Disorder का लक्षण होता है।

  1. लोगों से कटने की इच्छा 

अगर आपको:
● अकेले रहना अच्छा लगने लगे
● दोस्तों से बात करने का मन न करे
● फोन उठाने में भी झुंझलाहट हो

तो यह social fatigue नहीं, emotional withdrawal हो सकता है।

      7. काम या जिंदगी में रुचि खत्म हो जाना  

जो चीज़ें कभी खुशी देती थीं –
● संगीत
● घूमना
● परिवार के साथ समय

अगर अब उनमें भी कोई मज़ा नहीं आता, तो यह एक गंभीर संकेत है।

सबके साथ होता है — यह सोच सबसे खतरनाक है

भारत में सबसे आम वाक्य है:

“सबके साथ होता है, अपने आप ठीक हो जाएगा।”

लेकिन मानसिक बीमारी अपने आप ठीक नहीं होती। उसे समझ, समय और सही इलाज की ज़रूरत होती है। जितनी जल्दी पहचान, उतनी जल्दी राहत।

समय पर मदद लेना कमजोरी नहीं, समझदारी है

मानसिक बीमारी:
● पागलपन नहीं है
● शर्म की बात नहीं है
● और ना ही चरित्र की कमजोरी

यह एक इलाज योग्य मेडिकल कंडीशन है।

आज सही समय पर की गई एक बातचीत, कल की बड़ी तकलीफ को रोक सकती है।

आप अकेले नहीं हैं

अगर आप या आपका कोई अपना इन लक्षणों से जूझ रहा है, तो चुप रहना समाधान नहीं है।

Curesia Health Care में हमारा उद्देश्य सिर्फ इलाज नहीं, बिल्क आपको सुरक्षित, समझा हुआ और समर्थित महसूस कराना है। यहाँ बातचीत गोपनीय होती है। यहाँ कोई जजमेंट नहीं होता। यहाँ आपकी बात सुनी जाती है।

एक छोटा सा कदम, जिंदगी बदल सकता है

अगर ऊपर बताए गए 7 लक्षणों में से 2–3 भी लगातार महसूस हो रहे हैं – तो आज ही किसी विशेषज्ञ से बात करना ज़रूरी है। क्योंकि ये stress नहीं, शायद मदद की एक खामोश पुकार है।

Category: 

Leave a Comment